गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी सरकार का भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारा संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। महदेवा बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान भजन गायिका पूनम तिवारी ने अपने मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर “जय बालाजी” के जयघोष से गूंज उठा।आयोजकों ने बताया कि विगत कई वर्षों से महदेवा बाजार के श्रद्धालु अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं यहां पूर्ण होती हैं और बालाजी सरकार अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते।भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश बरनवाल, बालाजी वस्त्रालय के प्रतिनिधि, रवि कुमार पांडे, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, राधेश्याम वर्मा, विजय जायसवाल, विजय गुप्ता, अशोक कुमार, डॉ. राधेश्याम गुप्ता, सनोज बरनवाल, मिठाई लाल गुप्ता, राममिलन जायसवाल, अनिल बरनवाल सहित अन्य बालाजी सेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!