नई दिल्ली में नागेंद्रनाथ त्रिपाठी से मिले भाजपा नेता श्याम जायसवाल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़।भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्रनाथ त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागेंद्रनाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान श्याम जायसवाल ने नागेंद्रनाथ त्रिपाठी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति उनके लंबे अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त दिशा प्राप्त होगी तथा पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। भेंट के दौरान विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के विभिन्न विकासात्मक, संगठनात्मक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। श्याम जायसवाल ने क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, जन अपेक्षाओं तथा विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को उनके समक्ष रखा।नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने भी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर बल देते हुए क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। भाजपा नेताओं की इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




