गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जीएसटी सुधार से आम आदमी को काफी राहत- विधायक जय प्रताप सिंह

बांसी। जी एस टी में हुए सुधार से आम आदमी को काफी राहत मिला है।जन उपयोग के सामान से जी एस टी घटाकर और कुछ खानपान के सामान से खत्म कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। यह विचार विधायक जय प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। वह बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब लोग मार्केट में घूमकर व्यापारियों और आम जनमानस को घटे हुए दर से होने वाले लाभ की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही व्यापारियों से घटे हुए जी एस टी दर से सामान बेचने की अपील भी कर रहे है। जब से जी एस टी लागू हुआ है तभी से हर माह केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रदेश के वित्त मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक होती रही है। सबके सुझाव, शिकायत व परिणाम के निष्कर्ष के आधार पर जी एस टी को दो स्लैब में सीमित कर दिया गया है। जी एस टी लागू होने के बाद से अब तक केंद्र व राज्य सरकारों के राजस्व में काफी वृद्धि हुई है। जिससे देश का विकास दर लगातार बढ़ते क्रम में है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जी एस टी एन सिस्टम पूरी तरह सक्रिय है। जो उपभोक्ताओं और व्यापारियों की सहूलियत पर काम कर रहा है। जी एस टी लागू होने से विदेशी निवेश में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा विपिन सिंह, ईश्वर चंद्र दूबे व प्रतिनिधि योगेंद्र मिश्रा जोगी बाबा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!