गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कार्डधारकों ने कोटेदार के अनियमितता की डीएम से की शिकायत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत जगरगठिया के राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कोटेदार पर प्रतिशोध भाव से राशन वितरण करने का आरोप लगाया है। गांव के नसीम अहमद, राजकुमार, इन्द्रसेन, शक्तिमान, धर्मजीत, अबू बकर, बृजलाल, निर्मला, बधई, विनोद आदि ने महजरनामा बनाकर शिकायत करते हुए डीएम से कहा है कि कोटेदार द्वारा राशन में घटतौली की जाती है। ई-केवाइसी का झूठा जानकारी देकर राशन कार्ड धारकों को परेशान किया जाता रहा है। ऐसे में कई राशन कार्ड धारकों का नाम सूची से कट जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। ग्रामीण का कहना है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और कोटेदार की मिलीभगत से गांव की जनता परेशान हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!