गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : विश्व व्यापार संगठन के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के लोगों ने डब्ल्यू टी ओ के नाम का पत्र जलाया

नायब तहसीलदार पयागपुर को मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर डब्ल्यू टी ओ संगठन में किसानों के उत्पादों को शामिल करने के मुद्दे पर गोंडा बहराइच रोड पर स्थित चेतरा मोड कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला अध्यक्ष राम कुमार वर्मा की अगुवाई में समस्त किसान यूनियन टिकैत संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने डब्ल्यू टी ओ के विरोध में डब्ल्यू टी ओ के पत्र को जलाया गया तथा समस्त किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मिलकर नायब तहसीलदार पयागपुर महबूब अंसारी को अपने मांग के समर्थन में मांग पत्र सौंपा। शांतिपूर्ण तरीके से मांगों के संबंध में सभी लोगों ने बारी बारी से अपनी बातों को संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के सामने रखा। मांग पत्र में मांगे बिंदुवार रखी गईः-1-विश्व व्यापार संगठन से कृषि उत्पादों को बाहर करवाया जाय। 2-न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलवाया जाए।

3-किसानों पर हो रहे अत्याचार, दमनकारी नीति पर तत्काल रोक लगाई जाए। 4-विद्युत अधिनियम 2020 को तत्काल रद्द किया जाए। 5-किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस करवाया जाए। जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि डब्ल्यू टी ओ संगठन हम जैसे किसानों के उत्पादों को अपने में शामिल कर रही है जिससे हम सभी लोगों का इसमें अहित हो रहा है इस कारण से हम लोग डब्ल्यू टी ओ का विरोध कर रहे हैं। शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना पयागपुर प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी एवं खुटेहना चौकी इंचार्ज विपिन कुमार सहित स्थानीय पुलिस के लोग भी सक्रिय रहे। इस अवसर पर राम समुझ वर्मा, लल्लन वर्मा, कुल्लू दूबे, प्रमोद तिवारी, बी के दूबे, हरी राम गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button