गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

करोड़ों रुपए की हेरा फेरी करने पर पूर्व विधायक, पिता और पूर्व सीएमओ समेत कई पर दर्ज किया गया मुकदमा

करोड़ों रुपए की हेरा फेरी करने पर पूर्व विधायक, पिता और पूर्व सीएमओ समेत कई पर दर्ज किया गया मुकदमा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करोड़ों की वित्तीय अनियमितताओं का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसमें सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या की जांच रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के ग़लत भुगतान और निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी बड़े पैमाने पर उजागर हुई है। जांच में कई बड़े नामचीन लोगों पर आरोप लगे हैं जिसमें *पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव*,*तत्कालीन सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव* ,*पूर्व विधायक के पिता राजेंद्र श्रीवास्तव* तथा इसके अलावा कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इस पर विजिलेंस टीम ने इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस खुलासे के बाद जिले की राजनीति और स्वास्थ्य विभाग दोनों में हड़कंप मचना तय है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!