खेसरहा के नगवा में 33वीं जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने दिखाया दमखम

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगवा में गुरुवार को 33वीं जनपदीय बेसिक कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका वन्दना पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व अखाड़े का पूजन करते हुये प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेन्द्र पाल ने विजेता और विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार सामग्री देकर सम्मानित किया। विभिन्न भार वर्गों में अलग-अलग विकास क्षेत्र के बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग 33 से 36 भार वर्ग में संजना, 36 से 39 में खेसराहा की नाजिया, 39 से 42 में आशा व 42 से 46 आयु वर्ग बालिका में शोहरतगढ़ की हिना परवीन अव्वल रही। बालक वर्ग में 30 से 35 भार वर्ग में बढ़नी के शिवम पासवान, 35 से 38 में खेसरहा के विशाल, 38 से 41 में भनवापुर के दुर्विजय, 41 से 44 में जोगिया के रिंकू, 44 से 48 में जोगिया के लकी, 48 से 52 भार वर्ग में बढ़नी के मुकेश गौतम को प्रथम स्थान हासिल हुआ। जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय ने कहा कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले बालक व बालिका अब माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता में आगामी दिनों में प्रतिभा कर सकेंगें। सभी खिलाड़ियों का उन्होंने उत्साहवर्धन किया। जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी ने सीमा द्विवेदी और आयोजक मण्डल व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक खेसरहा अजय बरनवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में केसरी नन्दन, सुग्रीव यादव व अजय बरनवाल ने महती भूमिका निभाई। प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन खो-खो रविन्द्र फेडरेशन के रविन्द्र सिंह गुर्जर व शोहरतगढ़ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने किया। इस दौरान राजेन्द्र कुमार, राजकुमार, सुषमा यादव, फिरदौस खानम, चक्रधारी, किशन जी वर्मा, अतुल मिश्रा, बदरुद्दीन, अनिल कुमार, अभिषेक सिंह, नागेन्द्र सिंह, सुखबीर सिंह, चन्द्रमणि, रमेश चन्द्र शुक्ला, राजकुमार, रामाज्ञा आदि लोग मौजूद रहे।




