बढ़नी कस्बे के जयन्त बने सवर्ण आर्मी के जिला संरक्षक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के लोहिया नगर के निवासी जयन्त पाण्डेय को प्रदेश सचिव एवं प्रभारी देवी पाटन मण्डल के सत्य प्रकाश अवस्थी ने सवर्ण आर्मी का जिला संरक्षक घोषित करते हुए उनसे संगठन के हित में कार्य करने की बात कही है। सवर्ण आर्मी का जिला संरक्षक घोषित होने ओर लोगों ने जयन्त पाण्डेय को बधाई देते हुए खुशी जाहिर किया है। नवनियुक्त जिला संरक्षक जयन्त पाण्डेय ने सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि वे हमेशा सवर्ण समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। सवर्ण आर्मी समाज के साथ साथ देशहित की बात करता है, वे नेतृत्व के विश्वास ओर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, के0पी0 पाठक, पंकज पाठक, दीपू पाठक, रजत श्रीवास्तव, राम पाठक, राजेश्वर सिंह, अजय अग्रहरि, विकास पाठक, दुर्गेश त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहे।




