गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिलाओं और बच्चियों को किया गया जागरूक

उसका बाजार। उसका बाजार पुलिस ने कस्बा के सोमवार को कांशीराम नगर में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो, शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा को लेकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। इस दौरान सभी को हेल्प लाइन नंबर व उनके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीओ विश्व जीत सौरयान ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं व आमजन को महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 108, 101, 14567, 1930 आदि के बारे में जानकारी देकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय सहित दिलीप कुमार, राघवेंद्र सिंह, शिव चंद आदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!