गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

पुरानी रंजिश में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया बुजुर्ग में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बसहिया बुजुर्ग निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. चन्द्रपति चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 11 बजे वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान गांव के ही अमन पुत्र शम्भु यादव और रितेश पुत्र शम्भु यादव ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। पीड़िता के अनुसार, हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!