आधुनिकरोड स्वीपिंग मशीन में अराजक तत्वों नें लगाया आग

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर द्वारा हाल ही में खरीदे गए आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन जो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ था साथ ही जनपद में पहली बार सड़कों के साफ सफाई के लिए किसी नगर पालिका या नगर पंचायत द्वारा खरीदा गया था में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया जिससे रोड स्वॅपिंग मशीन के कई हिस्से जल गए आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर ने जिला मुख्यालय पर साफ सफाई को आधुनिक बनाने को लेकर महानगरों में चलने वाले रोड स्वीपिंग मशीन को जिला मुख्यालय पर लाकर जहां आधुनिक साफ सफाई और स्वच्छता लाने के लिए प्रयास किया था तो वहीं कुछ अराजक तत्वों द्वारा जमुआर नाले के पास खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई जिससे उसके कई हिस्से जल के राख हो गए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि साफ सफाई के पश्चात जमुआर नाले के पास गाड़ी खड़ी की गई थी इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसमें आग लगा दिया। जहाँ जिला मुख्यालय को स्वच्छता अभियान में नंबर एक बनाने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस तरीके का कार्य किया जाना बहुत ही गलत है यह कहीं ना कहीं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है इनके खिलाफ थाने पर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।



