गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

11000 लाइन पर पेड़ गिर जाने से खंभे पर बंधा हुआ ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा, खंभे के टूटने से बगल का मकान हुआ क्षतिग्रस्त

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर/बहराइच। खण्ड विकास पयागपुर अंतर्गत ग्राम हसुवापारा में अचानक आई आंधी से 11000 लाइन पर पेड़ के गिर जाने से सादिक अली के घर के पास खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर गिर गया और खंभा भी टूट गया तथा बगल में बने हुए मकान पर लाइन सहित खंबे के गिर जाने से मकान का ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन किसी तरीके से जनहानि की खबर नहीं है जब इसकी सूचना गांव वालों को मिली तो सभी लोग इकट्ठा हो गए | सूचना पाकर बिजली विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और गिरे हुए ट्रांसफार्मर को सीधा करवाया तथा लाइन पर जो पेड़ गिर गया था उसको भी कटवाने छटवाने का कार्य करवाया गया । बस्ती के बीच लगा हुआ ट्रांसफार्मर आम जनों के लिए खतरा बना हुआ है जो अब गिर चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि बस्ती के बीच में लगे हुए ट्रांसफार्मर को कहीं अन्यत्र लगवाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की होने वाली जनहानि से बचा जा सके।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!