गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने हाई स्कूल एवं इन्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं इन्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा का रतनसेन इन्टर कालेज बांसी का जिलाधिकारी द्वारा राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सीसीटीवी कैमरा कक्ष को देखा गया। सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील पाये गये। इसके साथ ही प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा शान्तिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा की समाप्ति के बाद विद्यालय भवन की पेन्टिंग कराये। मेरे द्वारा विद्यालय का पुनः निरीक्षण किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!