गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान अकरौरा सुमन चौधरी ने किया वृक्षारोपण

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर बहराइच। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा अकरौरा में आरआरसी सेंटर पंचायत भवन सामुदायिक शौचालय, अमृत सरोवर एवं ग्राम सभा के चारों तरफ पौधे आरोपित किया गए | ग्राम प्रधान अकरौरा सुमन चौधरी एवं सचिव रविंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पंचायत सहायक एवं पंचायत मित्र तथा स्कूल के अध्यापकों के सहयोग से बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया और संकल्प लिया गया कि धरती को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है जिससे प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। वातावरण को ग्रीन हाउस गैसों से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना मानव जीवन के लिए अनिवार्य हो गया है तथा वृक्षारोपण करने से वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा कम होती है और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जो कि मानव जीवन के लिए नितांत आवश्यक है। बिना हवा के जीवन संभव नहीं है इसलिए हर एक प्राणी को एक वृक्ष मां के नाम के अभियान के दौरान पौधे लगाने चाहिए | इस अवसर पर ग्राम सभा अकरौरा की प्रधान सुमन चौधरी सहित तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!