तीन माह बीतने को है दिव्यांग परिवार को जले घर का नहीं मिला मुआवजा
दिव्यांग लगातार काट रहा पयागपुर तहसील का चक्कर
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर(बहराइच) | पयागपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरचाही में अज्ञात कारण से दिव्यांग परिवार का घर जल गया था; तीन माह बीतने को है फिर भी नहीं मिला अग्नि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता | मिली जानकारी अनुसार तहसील पहुंचने पर बताया जाता कि ब्लॉक जाइए; ब्लॉक जाने पर तहसील को दौडाया जा रहा | दोनों पैर से दिव्यांग वेद प्रकाश आर्थिक सहायता पाने के लिए तहसील व ब्लॉक का महीनो से चक्कर लगा रहा है | मालूम हो कि बृहस्पतिवार को ब्लॉक पयागपुर में पहुंचे गुरचाही निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि 26 अप्रैल को दिन में अज्ञात कारण से फूस का घर जलकर स्वाहा हो गया था ,जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर अग्नि की भेंट चढ़ गया था | क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर क्षति पूर्ति के लिए लिखा पड़ी भी किया था लेकिन अभी तक अग्नि पीड़ित परिवार के खाते में सरकारी सहायता नहीं पहुंची है ; जिससे इस समय बरसात का मौसम होने के नाते तिरपाल के सहारे जीवन यापन करने को बिवश है | उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि यदि अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है तो शीघ्र अग्नि पीड़ित परिवार के खाते में आर्थिक सहायता पहुंच जाएगी |





