सिद्धार्थनगर : उसका में बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। उसका थाना परिसर में सोमवार को एकल अभियान संस्था द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर संस्था की बहनों ने उसका थाना परिसर में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए अपनी सुरक्षा का वचन लिया।सभी बहने थाली में रक्षाबंधन, मिठाई,रोली आदि समान सजाकर पहुंची और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह सहित सभी मौजूद पुलिस जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगल कामना किया।
इसके बाद मिष्ठान खिलाकर अपनी रक्षा का वचन लिया।पुलिस के जवानों ने भी राखी बांधने वाली बहनों को उपहार भेंट किया। इस अवसर पर एसओ रविंद्र सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। यह पर्व भाई को जीवन भर बहन की सुरक्षा करने का संदेश देता है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक करते हुए कहा कि शहर की रक्षा के लिए हर समय पुलिस तैयार है।




