श्याम जायसवाल ने मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर वहां पूजन अर्चन कर माता दुर्गा जी का आशीर्वाद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नवरात्रि के प्रथम दिवस शोहरतगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के तमाम मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर वहां पूजन अर्चन कर माता दुर्गा जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधानसभा 302 शोहरतगढ़ के ग्राम मस्जिदिया के टोला पिपरी कुटवा पिपरी बाजार, ग्राम मदरहिया, पकड़ी सहित तमाम माता रानी के पंडालों में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया और माता रानी का पट खोलना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं पण्डाल कमेटी के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर उनका आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल ने माँ जगत जननी जगदम्बा से प्रार्थना किया कि वे सभी के जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि बनाये रखें। इस अवसर पर प्रधान सरवन जायसवाल, प्रधान पंकज कुमार, प्रधान नकछेद, सुनील, भगवानदास चौहान, विशाल यादव, धीरज जी आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।



