गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हमारी सरकार आप लोगो को आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास के लिए अनेक योजनाएं ला रही-सांसद

सिद्धार्थ नगर। कपिलवस्तु विधानसभा के जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में आयोजित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे सांसद जगदंबिका पाल दिव्यांग जनों से संवाद किया और सहायक उपकरण वितरित किया और कहा हमारी सरकार आप लोगो को आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास को सुगम बनाने के लिए तथा आप लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्रता और भागीदारी मिल सके इसके लिए अनेक योजनाएं लेकर आती है और कहां आपका सांसद आपके सुख दुख में हमेशा शामिल है जब दिव्यांगजनों की बात आती है तो मैं कहीं भी रहूं आप लोगों के बीच में जरूर पहुंचता हूं उन्होंने कहा मैं देश के लिए नेता हूं लेकिन आपके लिए आपका बेटा हूं कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी चिनकू यादव रिंकू पाल अखंड पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!