गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों की विरुद्ध दर्ज किया गया केस

बहराइच। बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली अंतर्गत समुदाय विशेष का युवक अपने चाचा और ग्राम प्रधान के सहयोग से एक गांव निवासी एक युवती को भगा ले गया। मामले की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान ने धमकी दी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक युवती बरामद नहीं हुई है। मिली जानकारी अनुसार कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी युवती को ग्राम हकीमपुरवा निवासी सलमान पुत्र कदीर बहला फुसलाकर भगा ले गया। कोतवाली में तहरीर देकर भाई ने कहा है कि सलमान उसकी बहन को अपने चाचा सगीर अहमद और ग्राम प्रधान सादिक हुसैन के सहयोग से चार फरवरी को गांव ले गए फिर इसके बाद भगा ले गए। जब भाई अपनी मां के साथ ग्राम प्रधान के यहां जाकर बहन को साथ भेजने की मांग किया लेकिन ग्राम प्रधान और चाचा ने कहा कि तुम्हारी बहन को जहां जाना है ; वहां पहुंच गई है। अगर अब पुलिस को सूचना दी तो उल्टे तुम्हे जेल भेजवा देंगे। इससे डरा सहमा भाई अपनी मां के साथ कोतवाली गया। उसने आरोपी सलमान, ग्राम प्रधान और चाचा के विरुद्ध केस दर्ज करने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती को जल्द ही बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जांच के बाद जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि रात में दबिश देकर आरोपियों की तलाश भी की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!