गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रयागराज : माँ के नाम करे वृक्षारोपण बचाये प्रकृति बसेरा ने दिया सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
प्रयागराज। इस वर्ष गर्मी ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। तापमान 48 डिग्री तक पहुँच गया था।बहुत लोगो की गर्मी के कारण मृत्यु तक हो गयी। सैकड़ो लोगो को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। इसका प्रमुख कारण अन्धाधुंध वृक्षो की कटान है है। जिसके कारण जीव जन्तु सभी प्रभावित हो रहे है। वृक्ष बढ़ते तापमान को कम करते है। सभी बच्चे अपने घरों में एक फलदार पौध जरूर लगावें।अपने पड़ोसियों को भी वृक्षरोपण के लिए प्रेरित करे। यह विचार प्रवीण कुमार प्रधानाचार्य, अभिराजी बिहार पब्लिक इण्टर कालेज ने विद्यालय में विश्व युयक केंद्र तथा वसेरा के संयुक्त अभियान के अन्तर्गत एक मासीय विश्व पर्यावरण 2024 अभियान परिचर्चा तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कल के लिए आज ही वृक्ष लगाये-जीवन बचाये।

बसेरा के सचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि छोटी नदियों के अस्तित्व की समाप्ति के कारण भूगर्भ जल स्तर घटता जा रहा है। छोटी नदियों से ही बड़ी नदियों की पहिचान बनती है। चारो तरफ हरियाली रहती है। वनों की संख्या बढ़ती है।प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। वनों की घटती स्थिति के कारण देश के प्रधनमंत्री ने मां की बात में माँ के नाम वृक्ष लगाने की अपील किया है।वसेरा द्वारा सभी को संदेश दिया जा रहा है कि प्रकृति को बचाने के लिये माँ के नाम एक वृक्ष जरूर लगाये तथा उसकी देख रेख करे। प्रकृति रहेगी तभी जीवन रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय में हमारी धरती हमारा भविष्य विषयक निबन्ध चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पर्यावरण संरक्षण के लिये वसेरा द्वारा प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार को पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2024 से अंगवस्त्र तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रवीण कुमार,तथा अध्यापक छात्रों ने विद्यालय परिसर में 101 फलदार, शोभाकारी, छायादार औषधीय पौध लगाए गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!