उत्तर प्रदेशबहराइच
दो लोगों की अलग-अलग सड़क हादसों में हुई दर्दनाक मौत

बहराइच। मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले में हरदी के रामपुरवा स्थित सीतापुर हाइवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बाइक सवार युवक विनय 45 वर्षीय हरदी के सिसईया चूड़ामणि का रहने वाला है। वहीं बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र जिगनिया छत्रपाल गांव स्थित हुजूरपुर हाईवे पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। मृतक युवक 22 वर्षीय राजन शुक्ल श्रावस्ती गिलौला का निवासी है। युवक शादी समारोह में शिरकत करने आया था और 20 फरवरी को राजन शुक्ल का तिलक, 2 मार्च को होनी थी शादी तथा पंजाब में ताज बटन का काम राजन शुक्ल करता था।


