सिद्धार्थ विश्वविद्यायल में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का किया आयोजन

सिद्वार्थनगर।पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा साइबर अपराध व भ्रामक जानकारी से बचने हेतु चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह के पर्यवेक्षण में सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यायल कपिलवस्तु में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु अनुज कुमार सिंह मय टीम द्वारा चीफ प्राक्टर डॉ0 दीपक बाबू, सहायक प्राक्टर डॉ0 शिवम शुक्ला, वाणिज्य संकाय के शिक्षकों व विद्यार्थियों के उपस्थिति में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकगण एवं छात्र/छात्रों को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित/प्रेरित किया गया तथा डिजिटल वॉरियर्स के कार्यों जैसे अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं। उनको शेयर न करना, सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि। युवाओं को साइबर अपराध से बचने व भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के अन्तर्गत फेक न्यूज, साइबर क्राइम की पहचान, इसके प्रभाव, तथ्य, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरुकता हेतु साइबर दोस्त (ब्लइमत क्वेज) नाम से संचालित किए जा रहे ग्(ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउन्ट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउन्ट /न्च्च्वसपबम, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 के बारें में जागरुक किया गया तथा साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और समाज मे साइबर के प्रति जागरूकता अभियान चलाने हेतु उनके कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु अनुज कुमार सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए विनय यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव, महिला आरक्षी किर्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।




