गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

एनक्वास ने बढ़ाया भरोसा, गाँव में बदली इलाज की तस्वीर

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । पहले जब कोई बीमार पड़ता, तो गांव के लोग कहते थे यहाँ इलाज नहीं होगा, शहर चलो, लेकिन अब यह सोच बदल गई। ‘राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) नीति’ के चलते अब उच्च मानकों के अनुरूप इलाज गाँव के पास है। इस नीति को ज़मीन पर उतारने में पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता रही। नतीजा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इलाज, सुविधा और सम्मान तीनों एक साथ अब गाँव के दरवाज़े पर मिलने लगे। हाल ही में जनपद के तेजवापुर ब्लाक के तीन आयुष्मान मन्दिर शेखदहीर, तमाचपुर झिंगहा, खसहा मोहम्मदपुर केंद्रीय टीम द्वारा एनक्वास प्रमाणित के लिए उपयुक्त पाए गए। डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी बताते हैं, एनक्वास प्रमाणन एक राष्ट्रीय मानक है, जो स्वास्थ्य केंद्रों को तभी मिलता है जब वे इलाज, दवाएं, सफाई, उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ और मरीजों के सम्मान जैसी जरूरी बातों में पूरी तरह खरे उतरते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं नज़दीक होने से ज़्यादा फायदा महिलाओं और बुज़ुर्गों को हुआ, जो पहले दूरी और खर्च के कारण इलाज टाल देते थे। शेखदहीर की 74 वर्षीय खुर्रा उच्च रक्तचाप से परेशान थे, लेकिन दूरी के कारण अस्पताल नहीं जा पाते थे । आशा कार्यकर्ता सबीना ने उन्हें समझाया और गाँव के आरोग्य मंदिर ले गईं। खुर्रा को सीएचओ आमिर हुसैन ने ध्यान से देखा, जांच कर ई संजीवनी के माध्यम से डाक्टर से बात कराया और दवा दी और आराम मिल गया। अब मैं जांच के लिए खुद चला जाता हू। पंचायतों ने भी अपनी ज़िम्मेदारियां निभाई है जिससे आरोग्य मंदिरों को मानक के अनुरूप बेहतर बनाना शुरू हुआ, तो पंचायतों ने दिल से साथ दिया। हाल ही में एनक्वास प्रमाणित तेजवापुर के शेखदहीर की ग्राम प्रधान सबीना बताती हैं लोगों को बताया कि अब यहां बेहतर इलाज मिलेगा सम्मान और सुविधा के साथ। आरोग्य मंदिर भरोसे का केंद्र बनने में सहायक रहा है जिससे जिले के 16 एनक्वास प्रमाणित आरोग्य मंदिरों में अब 12 तरह की पैथोलॉजी, 62 आवश्यक दवाएं और सामान्य आपातकाल सेवाओं सहित आँख, नाक, कान, गला, बर्न, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल जैसी प्रमुख सेवाएं गाँव के पास ही मिल रही हैं। शेखदहीर के सीएचओ आमिर हुसैन ने बताया की अब लोग समय पर इलाज के लिए आ रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। वह हर महीने औसतन 455 मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। एनक्वास प्रमाणन से बदलाव दिखाई दिया है इन केंद्रों में अब सिर्फ दवा नहीं, बल्कि साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव, त्वरित इलाज और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी मिल रहा है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा कहते हैं कि ये आरोग्य मंदिर अब इलाज के साथ आत्मविश्वास और गरिमा का प्रतीक बन चुके हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी का कहना है एनक्वास प्रमाणन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की दिशा में एक अहम कदम है। हमारा लक्ष्य है कि जिले के हर स्वास्थ्य केंद्र को एनक्वास मानकों पर खरा उतारा जाए।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!