गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedबहराइच

छत पर परिवार समेत सो रहे लोगों पर पड़ोस में खड़ी दीवार के अचानक ढह जाने से जहां पांच लोग दब गए वहीं दो मासूमों की हो गई मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश ( शास्त्र तिवारी )

बहराइच | बहराइच जिले के राम गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी का मामला प्रकाश में आया है जहां पर परिवार समेत छत पर सो रहे लोगों पर पड़ोस में खड़ी दीवाल अचानक ढह गई ; जिसके जद में आकर छत पर सो रहे पांच लोग दब गए | इस हादसे में दो मासूमों की जहां मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना से गांव में चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है | मिली जानकारी अनुसार रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी निवासी रहीश(35) गर्मी अधिक होने से मंगलवार की रात परिवार समेत छत पर सो रहे थे। उनके साथ पत्नी शरीफुन निशा (30), बेटा गुफरान (05), बेटी मिसवा (03) और रिसिया थाना क्षेत्र के दोबहा निवासी भांजा इमरान (10) भी सो रहा था। इस दौरान बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे पड़ोसी मो. हुसैन की लगभग 7 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर सभी पर गिर गई। दीवार के मलबे में रहीश, उसकी पत्नी और तीनो बच्चे दब गए। दीवार गिरने की आवाज और चीख पुकार सुन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हुए और मलबा हटा कर सभी लोगों को बाहर निकाला। तथा तुरन्त ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शशि राणा ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन तब तक गुफरान पुत्र रफीक उम्र 5 साल व इमरान उम्र दस साल की मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान निसाबा की भी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की रो रो कर हालत खराब है। यह मकान काफी दिनों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था क्योंकि इस मकान में रहने वाले लोग अब परिवार के साथ कहीं और रहते हैं | इसी के चलते ही यह हादसा हुआ |

 

 

 

 

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!