गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अबीर-गुलाल व फूलों की पंखुड़ियों के साथ खेली गयी जमकर होली

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगरI नगर समेत शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सभी गावों में अबीर-गुलाल व फूलों की पंखुड़ियों के साथ जमकर होली खेली गयी। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर रंगों के पावन त्यौहार होली की बधाइयाँ दी। यहीं नहीं शोहरतगढ़ क़स्बे के श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल के साथ फूलों की भी होली खेली गई। इसी कड़ी में चेयरमैन उमा अग्रवाल की अगुवाई में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में होली को लेकर शोभा यात्रा भी निकाली गयी, जो स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर निर्धारित मार्गो से होते हुए नीबी दोहनी पहुंचा और वहाँ से पुलिस विकेट के रास्ते पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पर आकर शोभायात्रा थम गया और वहीं से लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई, शुभकामनाएं संदेश देते हुए लोग विभिन्न वार्डों में भी होली खेलने के लिए निकल गए। इसी शोभा यात्रा के पीछे निवर्तमान चेयरमैन बबीता कसौधन और उनके शुभचिंतकों का भी शोभा यात्रा निकाला गया जो पूर्व से निर्धारित मार्गो से होते हुए उनके आवास पर आकर समाप्त हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय रहते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाते दिखे। चप्पे चप्पे पर रहा पुलिसिया पहरा- होली पर्व को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर रही। नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों पर शोहरतगढ़ पुलिस की नजर बनी रही। होली के दिन डीएम-एसपी भी भ्रमण शील रहे। नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी मॉनिटरिंग होती रही ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए यहां तक की सिविल पुलिस भी शोभायात्रा में शामिल रहीं ताकि त्योहारों में खनन डालने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। बहरहाल शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार संपन्न हुआ। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोगों ने तहसील एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। ढ़ोल मजिरे के साथ नृत्य कर नीबी दोहनी में खेली गयी होली- होली पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह शोहरतगढ़ नगर पंचायत की नीबी दोहनी में देखने को मिला। कीर्तन मंडली अपने ढोल मजीरे के साथ लोगों के घर-घर जाकर होली के गीत गा रहे थे और होली पर्व का जश्न मना रहे थे। इस दौरान गांव के बरसाती गौड़ महिला की साड़ी पहन लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर रहे थे और कीर्तन मंडली के राजेश गुप्ता, कृष्णा गौड़, नागे विश्वकर्मा, विजय चौरसिया, श्रवण पटवा आदि होली के जोगीरा, होली गीत आदि गा रहे थे। इस दौरान डीएम डॉ राजा गणपति आर०, एसपी डॉ अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी राहुल सिंह, इंस्पेक्टर बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, कानूनगो, चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, दिनेश कुमार, राजकुमार मोदनवाल, अनूप कसौधन, राजेश गुप्ता, बरसाती, कृष्णा गौड़, श्रवण पटवा, महेश कसौधन, मनोज कुमार गुप्ता, वकील खान, बाबूजी अंसारी, मोनू कुमार, अभय वर्मा, अजय वर्मा, बबलू गौड़, जसवंत चौरसिया, मनोज चौधरी, रिंकू वर्मा, राकेश वर्मा, सुरेश कसौधन, रामपाल, पूर्व चेयरमैन बबिता कसौधन, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!