गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

विकास की गंगा बहायेगी बायफ और एचडीएफसी बैंक- बीडीओ पयागपुर

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। बाएफ लाइवलीहुडस द्वारा संचालित एवं एचडीएफसी बैंक सीएसआर द्वारा वित्तपोषित ष्समग्र ग्रामीण विकास परियोजनाष् का उद्घाटन समारोह ग्राम शिवदहा में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला देवी , बेसिक शिक्षा विभाग से जूनियर विद्यालय शिवदहा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, डीडीएम नाबार्ड बहराइच एवं विशेष अतिथि एचडीएफसी बैंक सीएसआर से अर्पन मुखर्जीएवं बाएफ सँस्था के रीजनल डायरेक्टर वी बी दयासा ,स्टेट हेड अभिषेक पांडेय, प्रोजेक्ट आफिसर देवेंद्र नाथ मंडल, एवं पयागपुर परियोजना अधिकारी उत्सव आनंद सहित बाएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये स खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि संगठन को गो पालन पर विशेष जोर देने कि आवश्यकता है, जिससे और विकास कि गंगा बहेगी स पयागपुर के प्रभारी उत्सव आनन्द तथा श्वेता जायसवाल ने बताया कि यह परियोजना पयागपुर ब्लाक के 20 गांव में संचालित की जा रही है। जिसमें प्रमुख गतिविधि सोलर पंप, स्मार्ट स्कूल, आंगनबाड़ी,कंयूनिटी बाथरूम, उद्यानिकी एवं फार्मर फील्ड स्कूल आदि सम्मिलित हैं। इससे गाँवो, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का सर्वेंगीण विकास किया जायेगा,लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जा रही है, साथ ही साथ सोलर प्लांट की भी योजना बन रही है, जिससे गाँवो के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र नए कलेवर मे दिखेगा स कार्यशाला में ग्राम प्रधान शिवदहा पचरन नाथ, प्रधान रायडीह प्रतिनिधि सुधीर पटेल, अब्दुल , अखिलेश, विजय सिंह, मोहित त्रिपाठी ग्राम पंचायत बभनियावा, पचदेवरा, गोविंदापुर, वीरपुर, चंदवापुर, खजुरी , पैड़ी, वैनी, सेंवढ़ा, परना, के संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!