गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

परी हत्याकांडः पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे आजमगढ़ भाजपा नेता

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में जमीनी विवाद मे हुई 12 साल की मासूम हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। पूरे प्रदेश में इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है। मंगलवार को आजमगढ़ के निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव अपले लाव लश्कर के साथ बस्ती पहुंचे। उन्होने पीड़ित परिवार से बस्ती में मुलाकात किया और घटनास्थल पर भी गये। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर सूरज श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि जमीनी विवाद के मामले में दूसरा पक्ष पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था। इसी इरादे से लाठी डंडों और धारदार हथियार से सुनियोजित हमला किया गया था। मासूम परी ने जान देकर भारी कीमत चुकाई है। स्थानीय पुलिस ने जो किया वह किसी अपराधी से कम नही था। सूरज श्रीवास्तव ने कहा हत्यारोपी को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जायेगा साथ ही अन्य आरोपियों को आजीवन करावास की सजा मिले और उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही की जाये। यही पीड़ित परिजनों की भी इच्छा है। सूरज ने कहा परी के बारे में जानकारी मिल रही है कि वह काफी टैलेन्टेड थी और अपने दम पर अपना मुकाम बना सकती थी। हमलावरों ने परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया। भाजपा नेता ने कहा सरकार को पीड़ित परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक मदद और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिये जिससे वे इस विपत्ति से उबर सकें। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के साथ अंकुर वर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि, अमन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, भूपेंद्र राणा सचिन सिंह, अजय यादव, हिमांशु पाल सूर्यवंशी, राजेश चित्रगुप्त, अमित श्रीवास्तव रिंकू, राजन सिंह, पप्पू शर्मा, अमन श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, दुर्गेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!