गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रुधौलीथाने में पीस कमेटी की हुई बैठक

रुधौली, बस्ती। शिवरात्रि, होली व रमजान के परिप्रेक्ष में शिव मंदिर समित के सदस्य, होलिका दहन के सदस्य व दोनों समुदायो के धर्म गुरुओं एवं डीजे संचालको को लेकर पीस कमेटी की बैठक थाना सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमे शासन द्वारा जारी किये गए नियम के बारे में जानकारी दी गयी।बैठक में क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने मंदिर समिति के सदस्य व डीजे संचालको को हिदायत देते हुए कहा कि शिवरात्रि के समय डीजे पर भजन के अलावा किसी प्रकार के अश्लील गाने नही बजेंगे यदि कही से भी अभद्र गानो को बजाने की सूचना प्राप्त होती है तो निश्चित रूप से कार्यवाई होगी। नगर पंचायत को यह निर्देश दिया गया कि क्षेत्र के अन्तर्गत मेला लगने वाले स्थानो पर साफ सफाई समय पर की जाय। वहीं होली के त्यौहार में होलिका दहन को लेकर उनके सदस्यों को चेतावनी दी गयी कि कहीं भी किसी प्रकार की अभद्रता नही होनी चाहिए। होलिका जिस स्थान पर जलायी जाती थी उसी स्थान पर जलाई जायेगी।इस अवसर पर तहसीलदार रवि यादव, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, एस आई वीके सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुजीत सोनी, पंकज सिंह, अनिल मौर्या, अशोक पाण्डेय, एजाज अहमद, श्यामबली, इच्छाराम, वेद प्रकाश चौधरी, प्रतीक सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!