गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महाकुम्भ में श्रीराम, सावित्री देवी से जुदा होकर वापस लौटे

बांसी। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाला निवासी सावित्री देवी(60) अपने पति श्रीराम चौरसिया के साथ प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान करने गयी थीं। भगदड़ वाली रात के अगले दिन 29जनवरी को वह 8बजे दिन में संगम पहुंची थी। किंतु तभी से गायब हैं।स्वजन काफी तलाश किये किंतु कोई पता नहीं चल रहा है। सावित्री देवी के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि चाची के गायब होने की सूचना मेला के पुलिस को दे दी गई है। किंतु अब तक कुछ पता नही चल सका है। परिवार के लोग किसी अनहोनी के डर से परेशान हैं ।पति श्रीराम ने बताया कि हम मेला में स्थित सभी केन्द्रों पर गये ,सूचना दिया, लेकिन कोई पता नही चला, हम जिस किराये की बोलेरो से गये थे ,वह आने लगी तो हमे भी विवश होकर आना पड़ा। पता नही सावित्री किस हाल में होंगी, जी घबरा रहा है अब सब कुछ प्रभु पर छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!