गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर कलेक्ट बार संघ चुनावः नामांकन प्रक्रिया पूरी, 4 अप्रैल को होगा मतदान

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। कलेक्ट बार संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई, जिसके साथ ही चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। अब सभी की नजरें 4 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। महामंत्री पद के लिए सतीश श्रीवास्तव ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद इस पद पर कुल प्रत्याशियों की संख्या तीन हो गई है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। पूर्व में कमलेश्वर सिंह और मयंक श्रीवास्तव कर चुके हैं नामांकन इस पद पर जनार्दन दुबे और के.के. तिवारी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या चार तक पहुंच गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र मिश्रा ने नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया। उनके मैदान में उतरने से इस पद पर भी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लग गए हैं। कलेक्ट बार संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 4 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद ही यह तय हो सकेगा कि संघ की कमान किसके हाथों में जाएगी। यह जानकारी जिला बार संघ के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने दिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!