सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में मंगलवार की सुबह करीब 11रू30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना ललिया क्षेत्र के हरिहरगंजदृबारडोलिया मार्ग पर स्थित सिटकिहिवा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि ललिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक (संख्या यूपी 47 एटी 1053) ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कमाल अहमद (45 वर्ष) पुत्र रहमतुल्लाह निवासी दर्दहवा रसईपुरवा, थाना बलिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सोनी (38 वर्ष) पत्नी रहमान, शकील (32 वर्ष), दूसरा (28 वर्ष), अंह (2 वर्ष), मेहताब (8 वर्ष) और दनिन (4 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। तीन घायलों को गंभीर हालत में बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। सद्दाम कुरैशी ने बताया कि उनकी चाची बच्चों के साथ बलरामपुर जा रही थीं। ई-रिक्शा पर शिवपुरा से कमाल अहमद भी सवार होकर सिटकिहिवा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ललिया ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक कमाल अहमद खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी जैबुन निशा, पुत्र आलम (21 वर्ष) और सावन (16 वर्ष) हैं। दो पुत्रियों की पहले ही शादी हो चुकी है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है कृ हर कोई बेसुध होकर रो रहा है।




