गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मनरेगा योजना से बनाई गयी किचन शेड चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, कर दिया गया खानापूर्ति

जोगिया/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बंगरा में मनरेगा योजना से बनाई गई किचन शेड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय में सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति कर दिया गया है। आपको बता दें कि स्कूली बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार लूट मचा रहे है। एमडीएम किचन शेड निर्माण वर्ष 2024-25 के बजट से निर्मित महज कुछ माह पूर्व शेड की टाइल्स उजड़ रही है। सिर्फ लीपापोती कर शेड बना है। वहीं शेड निर्माण में की गई अनियमिताये इंजिनियर एवं तकनीकी सहायक सहित सभी जिम्मेदारों की मिलीभगत से शेड भ्रष्टाचार के हत्थे चढ़ा है। तेज तर्रार व सख्त जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 के कार्यकाल मे बनाये जा रहे बच्चों के लिए एमडीएम किचन शेड में जिम्मेदारो को कोई भय नहीं रहा। किचन शेड की टूट रही टाइल्स एवं बचे-खुचे टाइल्स का किया गया निर्माण में उपयोग सम्बन्धित जे0ई0 द्वारा कार्य पूर्ण की मोहर लगा दी गई। जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकार के योजनाओं को जमकर चूना लग रहा है। वहीं जिम्मेदारों का गांव एवं स्कूल के भविष्य से कोई लेना-देना नही है। विकास खण्ड जोगिया क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बंगरा का मामला जहां जिम्मेदारों ने किचन शेड में खूब दिखाई अनियमिततायें दिखाकर टेढ़े मेढ़े भोजन बैठका बन गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!