उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
योगी सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत पटखौली में योगी सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत पटखौली के सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन आदि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भ्रष्टचार का ग्रहण लगा है। वहीं निर्माण कार्य अधूरे अथवा अनुपयोगी हैं, लेकिन कागजी आंकड़े दुरुस्त हैं। जिले के जिम्मेदार फर्जी आंकड़ों के माध्यम से सरकार की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत पटखौली के पंचायत भवन तक जाने का रास्ता नहीं है और न किसी के वहां तक पहुंचने का निशान ही है। वहीं ग्राम पंचायत मधुकरपुर के राजस्व ग्राम देवपुर में बने पंचायत भवन का ताला नहीं खुलता है। शौचालय में भी गन्दगी फैली है, लेकिन ब्लाक के जिम्मेदारों की आंकड़ों में सब संचालित है।




