होली के उपलक्ष्य पर 07 परिवारों को एक कर उनके जीवन में रंग भरते हुए किया एक साथ विदा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर की महिला थाना सिद्धार्थनगर की प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय द्वारा अपनी टीम के साथ रविवार को 07 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र मे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय द्वारा 07 परिवारों को एक साथ विदा किया गया। वहीं निम्न 07 परिवारों को बिखरने से बचाने मे प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय व काउंसलिंग टीम में उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला हेड आरक्षी रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी संगीता गौतम, महिला आरक्षी प्रगति राय, महिला आरक्षी शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान 07 परिवारों में सकीना पत्नी वहाब साकिन डुमरिया लाल थाना मिश्रौलिया, खुशबू भट्ट पत्नी सरयू सकीं भटपुरवा थाना शिवनगर डिडई, मदीना पत्नी गुलाम हुसैन साकिन हटवा थाना शोहरतगढ़, राजकुमारी पत्नी सूर्य प्रकाश साकिन शंकरपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती, अंजनी पत्नी अशोक साकिन रसूलपुर थाना मोहाना, किरण पत्नी विजय साकिन बेलवा थाना खेसरहा, हसीना पत्नी अमीर शाह साकिन कछुलिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है।




