गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

विविध कम्प्यूटर उपकरण, दस्तावेज व नगदी के साथ 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच। आरटीओ आफिस बहराइच के सामने अवैध तरीके से दलाली का कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ दिनांक 07.05.2025 को छलपूर्वक ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने के नाम पर पैसा लेने के सम्बन्ध में पीड़ित की तहरीर पर थाना को0नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । जिस पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की तिकोनी बाग चौराहे के आस पास तलाश की जा रही थी कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त  प्राइवेट बस अड्डा झिंगाहा घाट के पास मौजूद हैं जो नेपाल भागने की फिराक में हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर मुखबिर की निशानदेही पर सभी अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुए उन्हें हिरासत पुलिस लिया गया व पकड़े गये 03 अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक पूछताछ की गयी तो बताया कि हमारे जनसुनवाई केन्द्र का पंजीकरण काजीपुरा में है जबकि हम लोग आरटीओ आफिस के सामने अवैध तरीके से दलाली का कार्य करते हैं । लोगों का आरटीओ ऑफिस से सम्बन्धित अभिलेख, गाडियों के रजिस्ट्रेशन व फर्जी रजिस्ट्रेशन ड्राइविंग लाइसेंस व फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ आफिस से बनवाने का कार्य करते हैं । इन सभी पेपरों को तैयार करने के लिए कम्प्यूटर व कम्प्यूटर से सम्बन्धित सभी उपकरण ऑफिस/दुकान में मौजूद हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के साथ उनके द्वारा बताई गयी ऑफिस/दुकान पहुंचकर उसकी तलाशी ली गयी तो विविध कम्प्यूटर उपकरण, नेपाली नम्बर प्लेट, आरसी, ट्रांसफर पेपर मय आरसी, सीएससी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बॉन्ड पेपर, नगदी आदि बरामद हुई । तीनों अभियुक्तों जुल्फिकार अहमद उर्फ रेहान पुत्र आवेश अहमद निवासी नगरौर थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच , एजाज बेग उर्फ माज पुत्र इकराम बेग निवासी काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच करीम बेग उर्फ आसिफ मिर्जा पुत्र इसरार बेग निवासी काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर बहराइच को बरामद माल को नियमानुसार कब्जे में लेकर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के पास से 03 सीपीयू( एक आईबाल कम्पनी, एक जेब्रानिक्स, एक एसर कम्पनी ), 03  प्रिंटर्स ( 01 एचपी लेजर प्रिंटर, 02 अदद ब्रदर्स कम्पनी),03 की बोर्ड ( 02 लाजिटेक, एक फिंगर्स कम्पनी का),03 टीएफटी (02 एओसी कम्पनी, 01 एसर कम्पनी का),03 माउस (02 डेल, एक लाजटिक कम्पनी का),वेब कैम 02 ( एक लिनोवो कम्पनी, एक लागी कम्पनी), फिंगर प्रिंट डिवाइस,01 यूपीएस, वाईफाई डिवाइस 02 (एक साइरो टेक कम्पनी, एयरटेल एक्ट्रीम फाइबर),02 नेपाली नम्बर प्लेट, 8 मूल आरसी,24 ट्रांसफर पेपर मय मूल आरसी,सीएससी सर्टिफिकेट,10 आधार कार्ड, 89 बांड पेपर,27740 रूपये नगद , जामातलाशी- 03 मोबाइल व 15000 रूपये बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!