महथा व लेदवा माफ़ी में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
महथा, लेदवा माफी स्कूल में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग दस्तक अभियान की रैली

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय महथा व लेदवा माफी में सोमवार को स्कूल चलो अभियान,संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की रैली निकाली गई। रैली पूरे गांव के गली गली भ्रमण के बाद रैली स्कूल वापस लौटी। रैली में शामिल बच्चों ने नारा लगाया पढ़ लो बिटिया पढ़ लो बहना,ये है जीवन का गहना। पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी है घर की।सर्व शिक्षा अभियान अनूठा नहीं लगेगा, कही अंगूठा। बुखार में देरी, पड़ेगी भारी। हर रविवार मच्छर पर वार। चूहा, मच्छर और छुछंदर, आने न दो घर के अन्दर आदि नारों को लगाकर व जगह जगह गाँव में रुककर लोगों के साथ स्वच्छता को अपनाने, शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने का किया अनुरोध। रैली के दौरान प्रीति मिश्रा, नागेन्द्र कुमार, नीधि सिंह, क्षमा अग्निहोत्री, सरिता देवी, संजय विश्वकर्मा, मोहन, सुनील गुप्ता व अभिभावक गण आदि लोग मौजूद रहें।




