गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जनपद में डेयरी इकाईयों के स्थापना हेतु लक्ष्य के अनुरूप 04 लाभार्थियों का मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना में चयन

कुशीनगर। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी,डा० रवीन्द्र प्रसाद ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत गोवंशीय पशुओं के नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि हेतु ष्मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत जनपद-कुशीनगर में 04 इकाईयों के स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना का कुल लागत 23.60 लाख है, जिसमें 15 प्रतिशत लाभार्थी अंश (रु०-3,54, 000 -00), एवं बैंक ऋण 35 प्रतिशत (रू०-8,26,000-00) कुल लागत का 50 प्रतिशत (रु0-11.80 लाख) अनुदान के रूप में देय है तथा प्रति इकाई स्थापना हेतु 0.20 एकड भूमि (8712 वर्ग फूट) एवं चारा हेतु भूमि 0.80 एकड़ (34848 वर्ग फूट) की आवश्यकता है। शासनादेश के बिन्दु संख्या-07 में दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति द्वारा ई-लाटरी के माध्यम से दिनांक 13-01-2025 को ष्मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत कुल 33 प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष 17 पात्र आवेदन पत्रों में से 04 लाभार्थियों का चयन किया गया है तथा शेष 13 लाभार्थियों को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। चयनित लाभार्थियों में श्वेता यादव ग्रा०-मठिया उर्फ अकटहाँ, वि०ख० मोतीचक, रंजना ग्रा०-सिंहपुर पिपरईचा, वि०ख० मोतीचक, उषा देवी ग्रा०-नगर पंचायत मथौली, वि०ख० मोतीचक, रहस्य प्रताप राय ग्रा०-अशोगवां खुर्द, वि०ख० फाजिलनगर का चयन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!