तहसील शोहरतगढ़ के खुनुवां में आयोजित हुआ समन्वय बैठक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जिले के तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत खुनुवां गांव में ग्राम नेपाल संस्थान द्वारा शुक्रवार को पंचायत भवन पर दोनों देशों के सीमाई क्षेत्र के हितधारकों के साथ समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों देशों के हितधारकों ने मानव तस्करी की रोकथाम में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए खुनुवां के चौकी इंचार्ज सर्वेश यादव ने कहा कि दोनों देशों के हितधारकों को एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी की रोकथाम के लिये सतत प्रयास करना चाहिए। वहीं शुभ अवसर ग्राम नेपाल के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सत्यनारायण यादव ने कहा कि कोई भी बच्चा तस्करी का शिकार न हो सके इसलिए इस समन्वय बैठक का आयोजन किया गया है, जिससे दोनों देशों के हितधारक एक दूसरे से अपनी बात साझा कर सकें और आने वाली चुनौतियों का समाधान किया जा सकें। बैठक में मुख्य रूप से सोशल मोबलाइजर ऑफिसर विकास देवकोटा, सोसल वर्कर निजामुद्दीन पठान, ग्राम प्रधान संजय कुमार, एसएसबी के एएसआई हिमांशु भाविक, नेपाल प्रहरी रमेश यादव, एएनएम पूजा भारती, आगनवाड़ी कार्यकत्री विजय लक्ष्मी, आरक्षी अनिल गुप्ता, एसएसबी के रामा, विकास नाथ, राहुल कुमार सहित खुनुवां बॉर्डर पर दोनों देशों पर मानव तस्करी की रोकथाम पर कार्य करने वाली संस्थाओं के लोग एव अन्य हित धारकगण मौजूद रहें।




