गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीओ ने थाना ढ़ेबरूआ का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

सीओ ने निरीक्षण में थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस, थाना परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन कर थानाध्यक्ष को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना ढ़ेबरूआ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस, थाना परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक ढ़ेबरूआ दुर्गा प्रसाद को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एन्टी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने व अपराधों पर नियन्त्रण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिये और रात्रि में पैदल गश्त और पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाने पर निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!