गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ और बढ़नी नगर पंचायत में विकास कार्यों की वित्तीय जांच मे नही मिला गलत

विधायक विनय वर्मा की शिकायत पर विशेष सचिव नगर विकास विभाग सत्य प्रकाश पटेल ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बढ़नी सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा के तेजतर्रार विकासशील विधायक विनय वर्मा की 7 अप्रैल 2025 की शिकायत पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़ और बढ़नी बाजार में नगर विकास विभाग द्वारा जारी वित्तीय स्वीकृतियों में अनियमिततयों की पड़ताल के लिए विशेष सचिव नगर विकास नगर विकास विभाग सत्य प्रकाश पटेल ने सिद्धार्थनगर जिले के एडीएम गौरव श्रीवास्तव के साथ शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ से जांच कर दोपहर 2रू00 बजे अधिकारी बढ़नी लोग निर्माण विभाग डाक बंगले पर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पंचायत बढ़नी बाजार द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की पत्रावलियों की गहन जांच की। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने कस्बे के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। टीम ने स्टेशन रोड पर बन रहे नाले का निरीक्षण किया, जहां लोगों ने पानी निकासी के लिए लेवल ठीक न होने की शिकायत की, जिस पर विशेष सचिव ने लेबल दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देशक दिए। गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के पास नाले के ऊपर बने टूटे हुए ढक्कन एवं पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई और उन्हें ठीक करने को कहा। इसके बाद टीम ने मिल कॉलोनी में लाइट और नालियों का निरीक्षण किया, जहां लोगों ने कस्टम आदि प्रमुख जगहों पर लाइट न होने की शिकायत की जिस पर विशेष सचिव ने ईओ को तत्काल नगर के प्रमुख स्थलों पर लाइट लगवाने के निर्देशक दिए और नालियों में गंदगी पर सफाई पर ध्यान देने को कहा। लोहिया नगर में तर्जनी योग मुद्रा प्राइवेट के निरीक्षण के दौरान बगल की सड़क की खराब हालत पर नाराजगी जताई गई और सार्वजनिक शौचालय को चालू करने के निर्देश दिए गए। तर्जनी प्राइवेट के बगल की सड़क पर गंदगी देखकर जस्टिन बेहद नाराज दिखीं। सार्वजनिक शौचालय को बंद कर नाराजगी जाहिर की और ईओ अजय कुमार को जल व्यवस्था सुधारने एवं सार्वजनिक शौचालय को चालू करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय की शिकायत करने वाले कस्बे के निवासी सागर मोदनवाल से चेयरमैन के भाई सूरज अग्रहरि ने विरोध जताया, जिससे वह बहस की स्थिति बनी, जिससे अधिकारियों ने शांत कराया। इस दौरान लोगों ने विशेष रूप से भारत नेपाल चेक पोस्ट के पास मुख्य सड़क पर खराब लाइटों के महीना से खराब रहने और समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बावजूद कार्रवाई न होने की शिकायत की जिस पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और वित्तीय स्वीकृतियों का अवलोकन किया। विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर आज नगर पंचायत की शासन के निर्देश के आधार पर जांच की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और जैसा दिशा निर्देश होगा, आगे कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!