शराब पीने पर चौकीदार से किया मार-पीट

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज डाक बंगले में 04 युवकों ने जबरन घुसकर अवैध रूप से शराब पीने का प्रयास किया। डाक बंगले के चौकीदार राम सिंह ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायीं है। चौकीदार रामसिंह ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सेमरी के रहने वाले सुधांशु उर्फ शोभित, विशाल, सनी और नितिन डाक बंगले में घुस गयें। चारों युवकों ने जबरदस्ती कमरा खोलकर शराब पीना शुरू कर दिया। चौकीदार ने जब इसका विरोध किया तो चारों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मार-पीट किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से डाक बंगले में अफरा-तफरी मच गई। डुमरियागंज थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि चौकीदार की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मार-पीट और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




