आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता एवं गौमाता के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक मौलाना को यूपी एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी मौलाना की पहचान अब्दुल सलीम के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग संगठनों द्वारा कुल 83 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बहराइच लायी।
बहराइच पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई। वहीं, कोतवाली नगर में भी धार्मिक संगठनों की तहरीर पर आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बहराइच जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में संवेदनशीलता बनी हुई है और पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।




