गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मास्टरपुरवा गांव में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बहराइच। आरोग्य भारती बहराइच एवं डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सबलापुर के संयुक्त तत्वाधान में निरूशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन गुरूवार को तेजवापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सबलापुर के मजरा मास्टरपुरवा में किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डा.मनीष शुक्ला, डा. पवन वर्मा व फार्मासिस्ट राबिया खातून ने लगभग 122 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निश्शुल्क दवाएं दी गई। शिविर में मरीजों की खून जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर,वजन,नाप की भी जांच की गई। इस मौके पर हास्पिटल से महेंद्र शुक्ला, अरुण यादव, लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र वर्मा,अनामिका द्विवेदी,इशिका यादव, अंशिका पाठक व पूर्व प्रधान दुखहरननाथ यादव समेत सैकड़ों मरीज मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!