गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,कक्षा 12 और कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता

उतरौला/बलरामपुर। टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उतरौला बलरामपुर ने इस वर्ष कक्षा 12 और कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में प्राची कौशल ने 88.4प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर्स लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सृष्टि शर्मा ने 88प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई तो मोहम्मद हैदर 82.2प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 12 में अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं में अरुण कुमार 79प्रतिशत, ओवैश रजा 78.2प्रतिशत तथा शिव प्रताप 78प्रतिशत है। कक्षा 10 में कृष्णा कुमार ने 83प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई, जबकि शगुन गुप्ता ने 82.5प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं विकास मौर्य 81प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे और इशिका सोनी 80.5प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रही। विद्यालय के डायरेक्टर, सैफ अली ने इस अवसर पर कहा, ष्हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। यह उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं सभी टॉपर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता की कामना करता हूँ। हम हमेशा अपने छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा, ष्हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 12 और कक्षा 10 के टॉपर्स ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। मैं अपने सभी छात्रों को उनके मेहनत और प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ। विद्यालय की इस सफलता से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह विद्यालय के समग्र शिक्षा स्तर को भी दर्शाता है। इस सफलता के साथ ही विद्यालय ने एक और अध्याय जोड़ा है जो आने वाले वर्षों में और भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!