जी बी हास्पिटल में निशुल्क पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन
शिविर का फीता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने काटा

कैसरगंज/बहराइच। निःशुल्क होठ कटे व तालू कटे मरीजों के ऑपरेशन व उपचार हेतु पंजीकरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन जीबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह के कमल द्वारा मंगलवार की जी बी हास्पिटल कैसरगंज में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 9ः30 पर उपरोक्त शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। खबर के मुताबिक आए हुए जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय का सर्वप्रथम फूल मालाओं से स्वागत हुआ, जिसके उपरांत शिविर का उन्होंने फीता काट कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ पर जीबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि इस्माइल ट्रेन संस्था द्वारा जन्म से कटे होठ व कटे तलवे का निःशुल्क आपरेशन व उपचार किया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर ‘लाक प्रमुख संदीप कुमार सिंह, भाजपा प्रतिनिधि शिव सहाय सिंह ‘मुनीम जी,,मंडल कैसरगंज के अध्यक्ष शिवानंद सिंह, भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह और बुध सागर गुप्ता सहित पंजीकरण के लिए आए सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




