जेई और ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

रुधौली बस्ती। लुबनी मार्ग स्तिथि विशुन पुरवा हनुमानगंज लिंक मार्ग की स्तिथि काफ़ी ख़राब हैँ आपको बतादे कि यहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व ठेकेदार कि लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य को बया कर रहा हैँ हालांकि यह पिच रोड गड्ढों मे तब्दील था लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढा मुक्त के पैचिंग कार्य के लिए अरविन्द कुमार यादव ठेकेदार को दिया गया लेकिन जेई और ठेकेदार कि मिली भगत से ऐसा घटिया पैचिंग कार्य कराया गया कि दस दिन अंदर ही पुनः गिट्टीया उखड़ कर रोड के बीचों बीच हो गईं और सडक फिर से गढ़ो मे तब्दील हो गईं वही पर सरदार सेना संरक्षक सुरेन्द्र कुमार चौधरी उर्फ़ राजा भईया ने प्रसाशन को अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द से जल्द ही रोड का दूरहुस्तीकरण नहीं हुआ तो मै हजारों कि संख्या मे क्षेत्र कि जनता के साथ बस्ती – लूंबानी मार्ग जाम करूँगा और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य रहूँगा वही नागेंद्र चौधरी, जयचंद, आशाराम, राकेश गौतम, शैलेन्द्र कुमार, राजेश विश्वकर्मा, रामभवन गुप्ता, जीतेन्द्र कुमार पांडेय आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह सडक सैकड़ो गांव को जोड़ते हुए विशुनपुरवा हनुमानगंज और दानोकुइया संतकबीर नगर जिले के बोर्डर को जोड़ता हैँ लेकिन घटिया पैचिंग कार्य कि राहगीर व स्कूली बच्चे कई बार स्कूल जाते समय चोटिल भी हो चुके गई।




