गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में होगी सुगमता – श्यामधनी राही

इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में तेजी और विकास की नई संभावनायें प्राप्त होंगी

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बहुप्रतीक्षित महदेवा-पटनी-जंगल मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹19 करोड़ 26 लाख 88 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी जानकारी विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग 6.950 किमी लम्बे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी और विकास की नई संभावनायें प्राप्त होंगी। इस स्वीकृति के लिए विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “यह स्वीकृति कपिलवस्तु विधानसभा की जनता के लिए एक बड़ा विकासात्मक उपहार है। सरकार की प्राथमिकता जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने की है।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!