पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी मंयक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष खेसरहा चन्दन कुमार की मय पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मु0अ0सं0 06/2025 धारा 87,64(2)ड,352,351 (2) ठछै व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)ट, 3(1)ध एससी /एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को ग्राम चन्दापुर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त रवि पुत्र शेषराम उर्फ जोजे निवासी चन्दापुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खेसरहा चन्दन कुमार, चौकी प्रभारी कुर्थिया उप निरीक्षक राकेश कुमार, आरक्षी अजीत यादव, आरक्षी अतुल पाल मौजूद रहें।




