गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सिम्फनी ऑफ कल्चर” थीम पर फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जगदीश भवन, पुराना डाकखाना स्थित थ्पतेजब्तल प्दजमससपजवजे च्तमेबीववस द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव “सिम्फनी ऑफ कल्चर” का भव्य आयोजन पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (आईएएस) कृतिका ज्योत्स्ना रहीं। उनके साथ आईएएस राहुल पांडे, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नंदलाल अग्रवाल, ट्रस्टी आशा अग्रवाल, निदेशक रश्मि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की थीम “सिम्फनी ऑफ कल्चर” के अंतर्गत बच्चों ने भारत सहित विश्व की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। नन्हे बच्चों ने अमेरिका, अफ्रीका, चीन, ब्राज़ील, मैक्सिको, स्पेन तथा भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कई प्रस्तुतियाँ हवा हवाई और सेनोरिटा जैसे लोकप्रिय गीतों पर आधारित रहीं। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक प्रॉप्स का उपयोग कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। चीन की प्रस्तुति में ड्रैगन और पंखों का प्रयोग, वहीं मैक्सिको की प्रस्तुति में बड़ी पारंपरिक टोपी ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम ने “विविधता में एकता” का सशक्त संदेश दिया। विशेष बात यह रही कि बच्चों ने नृत्य के साथ अभिनय और एंकरिंग के जरिए भी मंच को जीवंत बनाया। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में ताइक्वांडो की प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें टाइल्स ब्रेकिंग के माध्यम से आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का संदेश दिया गया। इस प्रस्तुति का मार्गदर्शन आशुतोष सिंह ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन अश्वनी राज द्वारा किया गया। अंत में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें पीपी-2 (यूकेजी) के बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक रूप से ग्रेजुएट किया गया। इस भावनात्मक अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि कृतिका ज्योत्स्ना ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि उनका पुत्र देवशीश भी इसी विद्यालय में अध्ययनरत है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में बस्ती के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्सकृआशीष चौहान (।ेीन), पूर्वी दुबे, श्याम चौधरी, मनीष कुमार, संतोष चौलेंज और अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षिकाएँ सायमा खातून, हिफ्सा जगी, अनुपमा विश्वकर्मा, नित्या श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, आयुष्का, शाल्वी, सीमा सहित अन्य स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। देवशीश, याना, अनुशिया, नैमत, रभजोत, त्रिशा, अनंत और यशिका सहित कई बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक विविधता और बच्चों के आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों के साथ यह वार्षिकोत्सव सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!