लोटनथाना परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लोटन/सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली लोटनपरिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार थाना कोतवाली लोटन के प्रांगण में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुबह 6ः00 बजे योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने अपने स्टाफ को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व और योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग के विभिन्न पहलुओं, जैसे आसन, प्राणायाम और ध्यान, के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कर्मचारियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकें।यह आयोजन न केवल कर्मचारियों के बीच एकता और उत्साह को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। थाना कोतवाली लोटन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।




